दिनेशपुर। पुलिस ने एक युवक को 7.8 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार करके जेल भेजा है। आरोपी ने बताया है कि वह खुद स्मैक पीता है और बेचता भी है।
एसआई गिरीश पंत टीम के साथ मंगलवार की देर शाम गदरपुर मार्ग पर गश्त कर रहे थे। रामबाग शनि मंदिर पुलिया के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखा। पुलिस को देख वह खेत की ओर मुड़ गया। इस दौरान दौड़कर उसे पकड़ लिया गया। युवक ने अपना नाम विजय सरकार निवासी टेकपाड़ा वार्ड नंबर नौ बताया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक पुड़िया में स्मैक बरामद हुई।
आरोपी ने बताया कि वह स्मैक को गदरपुर के तेजा फौजा गांव से एक व्यक्ति से खरीदकर लाया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया। बुधवार को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।