फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: शराब कारोबारी से लूट के मामले में महिला गिरफ्तार

Fri, 11 Apr 2025 01:08 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। लालकुआं के शराब कारोबारी को सोने के सिक्के बेचने के बहाने 70 लाख रुपये लूटने के मामले में पुलिस ने एक और महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

जबकि पांच आरोपी अब भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। बुधवार को पुलिस ने डकैती में शामिल कैथुलिया, नानकमत्ता निवासी सुखविंदर कौर को नानकमत्ता तिराहे के सामने हाईवे के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उसके पास से लूट के चार लाख रुपये भी बरामद किए। इससे पहले पुलिस ने गांव भूड़िया, खटीमा निवासी बलबीर सिंह और गांव रसोईयापुर सितारगंज निवासी लखविंदर को गांव धानचौड़ा के आगे बिलहैरा पुलिया के पास सरकड़ा से गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

27 मार्च को लालकुआं के शराब कारोबारी मोहित चौबे को रसोईयापुर, सितारगंज निवासी बबली ने सोने के सिक्के खरीदने के बहाने रुपये लेकर घर बुलाया था।
उसके रुपये लेकर घर पहुंचने के बाद बबली ने अपने साथी लखविंदर (लक्खा), सतनाम (पप्पू), महेंद्र (धर्मेंद्र), गुरमेल सिंह, बलवीर सिंह (वीरू), सुखविंदर कौर और सुनार राजू रस्तोगी (कृष्णा) के साथ मिलकर उससे मारपीट की और रुपये का बैग छीन कर भाग गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें