फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसद में उत्तराखंड की आवाज को उठाएंगे : हुड्डा

Sat, 29 Nov 2025 12:59 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
बाजपुर में हरियाणा सांसद दीपेंद्र हुड्डा
विज्ञापन
बाजपुर। हरियाणा के सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उत्तराखंड का बाजपुर नगर उनकी कर्मभूमि है। उत्तराखंड से विपक्ष की आवाज को संसद में मजबूती से उठाना उनकी जिम्मेदारी है। उत्तराखंड से विपक्ष के सांसद की कमी को महसूस नहीं होने दूंगा। जनता के महत्वपूर्ण मुद्दों को संसद तक पहुंचाने के लिए वह तत्पर रहेंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को सांसद दीपेंद्र हुड्डा अपनी ताई के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग बड़े पैमाने पर पक्षपात कर रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग से साठगांठ कर चुनाव परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश का आरोप भी लगाया। दीपेंद्र ने कहा कि सभी तरीके अपनाकर मतदाता सूचियों में गड़बड़ी की जा रही है। कांग्रेस लोकतंत्र की रक्षा के लिए लड़ाई लड़ रही है। राहुल गांधी के संदेश पर कांग्रेस 14 दिसंबर को को दिल्ली में विशाल जनसभा करने जा रही है।
सांसद ने कहा कि हरियाणा में सरकार जनभावनाओं के आधार पर नहीं बनी है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की भाभी राजवती के निधन पर शुक्रवार को हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित उपवन फार्म में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। बीते 23 जून को राजवती पत्नी इंदर सिंह हुड्डा का निधन हो गया था। हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा, पूर्व विधायक नारायण पाल, पूर्व सांसद बलराज पासी, कुलवीर सिंह हुड्डा, सोनेंद्र हुड्डा, हरेंद्र हुड्डा सहित विभिन्न राजनैतिक दलों से पहुंचे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें