फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा को 15 महीनों तक बंधक बनाकर दुराचार

Wed, 25 Nov 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
एक विधवा को शादी का झांसा देकर 15 महीनों तक बंधक बनाकर दुराचार किया गया। पीड़िता ने एसएसपी से मिलकर न्याय की गुहार लगाई थी। एसएसपी केवल खुराना के आदेश पर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी को तलाशने में जुटी है।
विज्ञापन

कोतवाली में दी तहरीर में आदर्श बंगाली कालोनी निवासी महिला ने कहा कि उसकी वर्ष 2000 में यूपी पुलिस के सिपाही से शादी हुई थी। जिससे उसका एक पुत्र है। 2014 में पति की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद वह मेहनत मजदूरी कर परिवार पाल रही थी।
अगस्त 14 में हरदीप सिंह लाड़ी निवासी सूरज फार्म बिलासपुर ने उसे शादी का झांसा दिया और मलिक कालोनी स्थित किराए के मकान में रखा। तीन महीने तक सब ठीक रहा, लेकिन उसके बाद हरदीप ने उसके साथ गालीगलौच और मारपीट शुरु कर दी। उसको बंधक बनाकर शारीरिक शोषण किया गया। आपराधिक प्रवृत्ति के हरदीप ने उस पर निगरानी के लिए आदमी तैनात कर दिए।
विज्ञापन

बीते 19 नवंबर की रात हरदीप ने उसको बुरी तरह से पीटा और मोबाइल भी छीन लिया। किसी तरह उसने परिजनों को सूचना देकर बुलाया, लेकिन हरदीप ने कुशलक्षेम पूछने आए पिता से उसे नहीं मिलने दिया और हड़काकर भगा दिया। महिला का कहना है कि सोमवार की सुबह जब हरदीप किराए के घर से बाहर गया तो वह किसी तरह भागकर परिजनों के पास पहुंची।
उसे 15 महीनों तक इसी मकान में बंधक बनाकर रखा गया था। उसका आरोप है कि हरदीप के खिलाफ यूपी और उत्तराखंड के थानों में हत्या, चोरी और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी हरदीप के खिलाफ धारा 344, 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें