फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: कॉपियां जांचीं तो भाई को दे दिए अधिक नंबर, दोनों के खिलाफ केस

Wed, 17 Apr 2024 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर (ऊधमसिंह नगर)। सत्र 2022-23 में पॉलीटेक्निक में हुए मूल्यांकन कार्य के समय एक शिक्षक पर अपने भाई को अधिक अंक देने का आरोप लगा है। पुलिस ने प्रधानाचार्य की तहरीर पर दोनों भाइयों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्रधानाचार्य वीपी सिंह ने तहरीर में बताया कि सत्र 2022-23 में पॉलीटेक्निक में कार्यरत तत्कालीन मैकेनिकल प्रवक्ता सचिन सक्सेना सह उप नियंत्रक थे। आवंटित कार्य के साथ-साथ उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी किया था। तब सचिन सक्सेना पर अपने भाई नितिन सक्सेना की कॉपी में मूल्यांकन कार्य में छेड़छाड़ का आरोप लगा था।



इस पर जांच समिति गठित की गई। विभागीय आंतरिक जांच समिति की ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर इसकी पुष्टि हुई कि शीतकालीन सेमेस्टर परीक्षा-2022-23 की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन में सचिन सक्सेना ने मैकेनिकल के पांचवें सेमेस्टर के छात्र अपने भाई नितिन सक्सेना को अनुचित लाभ पहुंचाया है। शिक्षक सचिन सक्सेना की तैनाती गोपेश्वर में है। इस समय वह निदेशालय में संबद्ध हैं।
विज्ञापन



शिक्षक ने निराधार बताए आरोप

सचिन सक्सेना का कहना है कि उनके ऊपर लगाए गए आरोप पूरी तरह निराधार हैं। जिस छात्र को लाभ पहुंचाने का आरोप है उसकी परीक्षा रद्द कर दी गई थी। बाद में उसकी दो बार परीक्षा ली गई और वह उसमें उत्तीर्ण भी हो चुका है। मुकदमे के संबंध में उन्हें जानकारी नहीं है।







Iप्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। - अनुषा बडोला, सीओI
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें