फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ड्यूटी जाते समय गश खाकर सड़क पर गिरा कर्मचारी, मौत

Wed, 17 Apr 2024 04:14 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विज्ञापन
रुद्रपुर। सिडकुल की एक नामी ऑटो कंपनी में कार्यरत कर्मचारी अचानक गश खाकर सड़क पर गिर गया। आनन फानन में सहकर्मी उसे जिला अस्पताल ले गए जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ परिजनों को सूचित कर दिया।
मोहाली पंजाब निवासी विधित देव नागर (33) सिडकुल की एक नामी कंपनी की लॉजिस्टिक शाखा में कार्यरत था। वह आवास विकास में एक पीजी में रहता था। मंगलवार सुबह वह कंपनी जाने के लिए पुरानी आवास विकास चौकी के पास पहुंचा था। इस दौरान कंपनी की बस पहुंची तो वह बस की ओर जाने लगा तभी गश खाकर गिर पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में सवार कंपनी के सहकर्मियों ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि विधित छह महीने पहले ही कंपनी में आया था और वह अविवाहित था। पुलिस के अनुसार परिजनों के आने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत ही असल वजह का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें