ऊधमसिंह नगर में शीघ्र ही व्हाट्स एप के माध्यम से विकास कार्यों की मॉनटरिंग और जनसमस्याओं का निवारण होगा। इसके लिए जिले में एक साफ्टवेयर का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं एसएमएस अलर्ट सेवा भी शुरू हो जाएगी। इन सबकी मॉनीटरिंग जिलाधिकारी करेंगे। इससे अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा अब डीएम अक्षत गुप्ता आसानी से कर सकेंगे। सोशल मीडिया पर डीएम की इस तरह की यह योजना राजधानी देहरादून के बाद यूएस नगर राज्य का दूसरा जिला होगा।
जिले में लोगों की सुविधा को देखते हुए बन रहे साफ्टवेयर की खासियत यह है कि इसमें जनता को एक नंबर दिया जाएगा। इस नंबर के माध्यम से लोग सीधे अपनी शिकायत अपने व्हाट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत और फोटो सीधे भेज सकेंगे। शिकायत सीधे संबंधित विभाग को व्हाट्सएप से भेजी जाएगी। एसडीएम इन शिकायतों का निवारण कराएंगे। वहीं जिलाधिकारी अक्षत गुप्ता इसकी मॉनिटरिंग करेंगे। इसके अलावा जिले में अधिकतर काम भी ऑनलाइन शुरू होने लगेंगे।
वहीं एसएमएस अलर्ट के माध्यम से लोगों को ऑनलाइन उनकी शिकायत निवारण की जानकारी मिल जाएगी। साथ ही जाति, आवास, स्थायी आदि प्रमाण पत्रों की जानकारी एसएमएस अलर्ट से मिलेगी।