फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन की टक्कर से पुलिया में गिरी, मौत

Sun, 13 Dec 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/सितारगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन
 नानकमत्ता से घर लौट रहे युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक निर्माणाधीन पुलिया में जा गिरी और बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेज दिया।
विज्ञापन

  शनिवार की देर रात पचपेड.ा गांव निवासी जसवीर सिंह (28)पुत्र कशमीर सिंह बाइक संख्या- यूके06एसी-7573 से नानकमत्ता बाजार से सामान लेकर घर लौट रहा था। पचपेड.ा गांव के पास हाइवे पर निर्माणाधीन पुलिया पर अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे जसवीर बाइक लेकर पुलिया में जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल कराया।
डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना पर एसआई केजी मठपाल मय पुलिस बल के अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। उन्होंने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए खटीमा भेजा। मृतक की आठ साल पहले बलजिंदर कौर से शादी हुई थी। वह अपने पीछे पांच साल  बेटी हरकीरत कौर और ढाई साल के बेटे इंद्रजीत सिंह को रोता-विलखता छोड. गया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। खबर लिखे जाने तक पुलिस को हादसे की तहरीर नहीं दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें