फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रपुर: सादे कपड़ों में पश्चिम बंगाल पुलिस ने युवक को दबोचा, भीड़ ने समझा अपहरण; मची अफरा-तफरी

Sat, 21 Nov 2026 11:58 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में सादे कपड़ों में आए पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान हरियाणा नंबर की गाड़ी से एक युवक को ले जाने लगे। स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों को नहीं पहचाना और जबरन ले जाने को अपहरण समझकर भीड़ जुटा ली, जिससे अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
रुद्रपुर में सादे कपड़ों में पश्चिम बंगाल पुलिस ने युवक को दबोचा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर शहर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सादे कपड़ों में आए पश्चिम बंगाल पुलिस के जवान एक युवक को अपने साथ ले जाने लगे। हरियाणा नंबर की गाड़ी से पहुंचे पुलिसकर्मियों को स्थानीय लोगों ने पहचान नहीं पाया। युवक को जबरन ले जाते देख लोगों को अपहरण का शक हुआ और मौके पर भीड़ जुट गई।

विज्ञापन


मामला गाबा चौक फ्लाईओवर के नीचे काजल मार्बल के पास का शुक्रवार देर रात का है। जानकारी के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में दर्ज साइबर धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को रुद्रपुर के शिमला पिस्तौर निवासी रजनीश की तलाश थी। टीम ने उसे भूरारानी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। इसके बाद उसे लेकर गाबा चौक पहुंची। सादे कपड़ों और बाहरी नंबर की गाड़ी के चलते स्थानीय लोगों ने टीम से पूछताछ शुरू कर दी। बाद में पुलिसकर्मियों की पहचान स्पष्ट होने पर लोगों का संदेह दूर हुआ।

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें टीम युवक को अपने साथ ले जाती दिखाई दे रही है। इसके बाद पश्चिम बंगाल पुलिस युवक को लेकर रुद्रपुर कोतवाली पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें