फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: आदि कैलाश के यात्रियों का किया स्वागत

Thu, 07 May 2026 12:38 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आदि कैलाश यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं के जत्थे का नगर में पहुंचने पर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

मेयर विकास शर्मा के नेतृत्व में अमरनाथ जी सेवा मंडल के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं धार्मिक उद्घोष के साथ यात्रियों का स्वागत किया। मॉडल कॉलोनी स्थित भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल के आवास पर यात्रियों को मालाएं पहनाई गईं।
विज्ञापन

मेयर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस तीर्थ स्थल की यात्रा कर इसके धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व को वैश्विक पटल पर स्थापित किया है। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील ठुकराल, श्री अमरनाथ जी सेवा मंडल के अध्यक्ष अजय चड्डा, धीरेंद्र मिश्रा, हिमांशु शुक्ला, राकेश सिंह, तरुण दत्ता, राजन राठौर, सुरेश छाबड़ा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें