फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: सिलिंडर न मिलने पर युवक ने दी आत्मदाह की चेतावनी

Thu, 07 May 2026 12:31 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बाजपुर। हल्द्वानी स्टेट हाईवे स्थित एजेंसी से गैस नहीं मिलने से गुस्साया युवक सिलिंडर के साथ शहीद भगत सिंह चौक पर बैठ गया। युवक ने आत्मदाह की चेतावनी दी। सूचना पर पुलिस युवक को कोतवाली ले आई। पुलिस ने सिलिंडर दिलाने का भरोसा देकर युवक को शांत किया। आरोप है कि एजेंसी पर चार दिन भटकने के बाद भी युवक को गैस नहीं मिला था।
विज्ञापन

मोहल्ला राजीवनगर निवासी पप्पू ने बताया कि वह गैस एजेंसी का सिलिंडर के लिए चार दिन से चक्कर लगा रहा है। उसके पास भोजन बनाने के लिए कोई अन्य साधन नहीं है। उसने एजेंसी संचालक सहित स्टाफ पर सिलिंडर वितरण में धांधली और ब्लैक करने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें