फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: हम उनकी औकात दिखा देंगे...अर्जी-फर्जी की चिंता नहीं करते, विधायक के वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

Fri, 24 Oct 2025 02:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

भाजपा विधायक अरविंद पांडे के एक वीडियो ने फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में पांडे बिना नाम लिए कह रहे हैं कि फर्जी लोग जब-जब गलत करेंगे हम उनके सामने चट्टान बनकर खड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विधायक अरविंद पांडेय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व कैबिनेट मंत्री और गदरपुर सीट से भाजपा विधायक अरविंद पांडे के एक वीडियो ने फिर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। वायरल वीडियो में पांडे बिना नाम लिए कह रहे हैं कि फर्जी लोग जब-जब गलत करेंगे हम उनके सामने चट्टान बनकर खड़े रहेंगे। हम उन्हें उनकी औकात दिखा देंगे। हमारे अंदर अमित शाह और मोदी का डीएनएन बसता है। अपने संस्कार व चरित्र को ठीक रखना चाहिए। बाकी कोई जहर भी दे दें तो किसकी क्या औकात।

विज्ञापन


वीडियाे वायरल होने के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हैं कि पांडे आखिर किसे उसकी औकात दिखाने की बात कर रहे हैं। क्या किसी बात को लेकर पांडे असंतुष्ट हैं। अरविंद पांडे गदरपुर सीट से लगातार पांच बार के भाजपा विधायक हैं और वर्ष 2017 में बेसिक शिक्षा, खेलकूद, पंचायती राज, युवा कल्याण मंत्री रह चुके हैं।

वर्ष 2022 के चुनाव में उन्होंने 5400 वोटों से जीत दर्ज की थी। अरविंद पांडे भले सीएम पुष्कर सिंह धामी के जिले से हों लेकिन लंबे समय से खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे हैं। उनका दर्द पहले भी कई बार उभरकर सामने आ चुका है।
विज्ञापन


जब दल-बदलू को बताया था कलंक
अरविंद पांडेय ने वर्ष 2021 में दल-बदलू नेताओं को राज्य के लिए कलंक बताया था। कहा था कि ऐसे नेता बूथ स्तर पर पार्टी के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं का दमन करते हैं। 20-25 साल से मंत्री पद पर आसीन रहे नेता अपने बेटे और बेटी को ही आगे बढ़ाने में मशगूल रहते हैं। ये लोग किसी पार्टी अथवा संगठन का हित नहीं कर सकते हैं।

बात पुरानी हो गई है अब छोड़िए किससे क्या कहना है। हम पार्टी की रीति नीतियों पर काम करते हैं। गलत को बर्दाश्त करना हमारी आदत नहीं है। - अरविंद पांडे, विधायक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें