फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Fire News: बाइक शोरूम में लगी भीषण आग, 30 बाइकें जलकर खाक; लाखों का नुकसान

Fri, 24 Oct 2025 11:32 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दशमेश टीवीएस बाइक शोरूम में आग लग गई। आग से शोरूम के अंदर खड़ीं करीब 30 बाईकें, स्पेयर पार्ट्स व मोबिल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
बाइक शोरूम में लगी भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशीपुर रोड पर फ्लाईओवर के पास दशमेश टीवीएस बाइक शोरूम में आग लग गई। आग से शोरूम के अंदर खड़ीं करीब 30 बाईकें, स्पेयर पार्ट्स व मोबिल जलकर राख हो गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


गदरपुर निवासी गुरप्रीत सिंह रिंकू का फ्लाईओवर के पास दशमेश टीवीएस नाम से बाइक शोरूम है। गुरप्रीत ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह शोरूम बंद करके घर चले गए थे। रात में बिजली के शॉर्ट सर्किट से शोरूम में आग लग गई। रातभर आग पूरे दुकान के अंदर फैल गई। सुबह पड़ोसी ने शोरूम से धुआं उठने की सूचना दी। वह शोरूम पहुंचे तो अंदर खड़ी करीब 30 बाईकें जल चुकी थी। उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मौके पर पहुंची टीम ने पानी की बौछार कर आग पर काबू पाया। आग से शोरूम स्वामी को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें