फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: नंधौर नदी में अचानक बढ़ा पानी का बहाव, फंसे खनन वाहन

Sun, 25 May 2025 01:30 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
नंधौर नदी में आई बाढ़ में फंसा खनन वाहन।
विज्ञापन
सितारगंज। नंधौर नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया। इससे खनन कार्यों में लगे वाहन बीच नदी में फंस गए। वहीं, मजदूरों और वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


शनिवार करीब 11 बजे नंधौर नदी में पानी का बहाव और बढ़ते जलस्तर को देख खनन कार्यों में लगे मजदूरों और वाहन चालकों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, कई वाहनों को नदी से नहीं निकाला जा सका और वह बीच नदी में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि 11 बजे के आसपास नदी में पानी का बहाव अचानक बढ़ गया। बताया कि कई वाहन चालक अपने वाहनों को नदी से सुरक्षित निकालने में कामयाब रहे जबकि कई वाहन नदी में डूब गए। हालांकि घटना में किसी के हताहत होने का कोई समाचार नहीं है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें