फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: वायरल बुखार का कहर, अस्पताल की बढ़ी ओपीडी

Sat, 05 Sep 2026 12:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। मौसम के उतार-चढ़ाव ने लोगों की सेहत बिगाड़ दी है। सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में तेज उमस के चलते क्षेत्र में वायरल बुखार तेजी से फैल रहा है। एलडी भट्ट उप जिला चिकित्सालय से लेकर निजी अस्पतालों और क्लीनिकों में मरीजों की लंबी लाइन लग रही हैं।
विज्ञापन

सरकारी अस्पताल में सामान्य दिनों में जहां 400 से 500 लोग ओपीडी में जांच कराने आते हैं, इन दिनों यह संख्या बढ़कर 700 से 800 के पार पहुंच गई है। इसमें 60 प्रतिशत मरीज सिर्फ बुखार, खांसी-जुकाम और बदन दर्द के हैं। फिजीशियन डॉ. वरुण भारद्वाज ने बताया कि ज्यादातर मरीजों में तीन से पांच दिन तक तेज बुखार, बदन और जोड़ों में दर्द, गले में खरास, सिरदर्द और अत्यधिक थकान के लक्षण मिल रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डा. राजीव पुनेठा ने बताया कि बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। कई बच्चों में बुखार के साथ उल्टी-दस्त की शिकायत भी आ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि रुक-रुक कर हो रही बारिश, जलभराव और उमस के कारण वायरस सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

इनसेट
चिकित्सकीय परामर्श
- बुखार आने पर खुद से एंटीबायोटिक या दवा न लें, डॉक्टर से परामर्श लें।
- साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, पानी उबालकर या फिल्टर कर पिएं।
- खुले में रखा कटा फल और बासी भोजन खाने से बचें।
- भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क का प्रयोग करें।
- बुखार 2 दिन से ज्यादा रहे तो तुरंत ब्लड टेस्ट कराएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें