रुद्रपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कई महिलाओं के साथ कोतवाली में धरना देकर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
रुद्रपुर की पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा के कोतवाली में धरने पर बैठने से पहले पुलिस ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल पर केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा कई महिलाओं के साथ कोतवाली पहुंची और धरना दिया। उनका कहना है कि एक साल पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ जिसमें आवाज पूर्व विधायक ठुकराल है।
विज्ञापन
वायरल ऑडियो ने ठुकराल उनकी सामाजिक और राजनीतिक प्रतिष्ठा को धूमिक करते हुए सुने गए। इसके अलावा चरित्र पर लांछन लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले की शिकायत एक साल पहले पुलिस से की गई।
महिला आयोग में भी मामला पहुंचा, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। मीना का कहना है कि ऑडियो एआई या डिफेक से बना है तो उसकी भी पुलिस को जांच करनी चाहिए। धरने पर बैठने से पहले पुलिस ने मीना की तहरीर पर राजकुमार ठुकराल पर धमकी और लज्जा भंग करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। अब मीना की मांग है कि ठुकराल को गिरफ्तार किया जाए।