फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर में सड़क हादसा : तीन की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Tue, 27 Jan 2026 11:15 AM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर

सार

दिल्ली से काशीपुर आ रही टैक्सी के पैगा चौकी क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
दुर्घटना।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से काशीपुर टैक्सी में सवार होकर आ रहे पांच लोगों में से तीन की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया।

विज्ञापन


बीते रविवार की शाम को काशीपुर के ग्राम गुलजारपुर निवासी आकाश दीप छीना (26) पुत्र बलविंदर सिंह बीते रविवार की शाम को टैक्सी लेकर दिल्ली गए थे। टैक्सी चालक आकाश दीप छीना यूपी के अफजलगढ़ कासमपुर गढ़ी निवासी शिक्षक खादिम (48) पुत्र मुनव्वर हुसैन, कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुर निवासी व एक फाइनेंस कंपनी के शाखा प्रबंधक गुरजिंदर सिंह (30) पुत्र अवतार सिंह, अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी मोहम्मद नईम पुत्र युनूस और काशीपुर के मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजे आलम पुत्र बुदूं हाजी को काशीपुर लेकर आ रहे थे। इसी दौरान सोमवार की सुबह लगभग साढ़े पांच बजे आईटीआई थाना के ग्राम पैगा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम बांसखेड़ा खुर्द में तेज रफ्तार डंपर से आमने-सामने कार की टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे बैठे कार चालक व एक अन्य सवारी फंस गए। उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला। हादसे में टैक्सी चालक आकाश दीप छीना, शिक्षक खादिम व गुरजिंदर सिंह (30) की घटनास्थल पर मृत्यु हो गई। जबकि अफजलगढ़ के नेजे सराय निवासी मोहम्मद नईम व मोहल्ला मझरा लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी राजे आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को परिजनों ने अलग-अलग निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हादसे परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें