फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: ग्राम जुड़का में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना जारी

Sat, 02 May 2026 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। ग्राम जुड़का में ग्रामीणों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के तहत ग्रामीण आंदोलनरत हैं और वन विभाग की मनमानी के खिलाफ एकजुट होकर धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

रामनगर रेंज के जुड़का बीट पर गांधीनगर खत्ता में वन विभाग की 58 हेक्टेयर भूमि पर प्लांटेशन किया जाना है। कोर्ट के आदेश पर वन विभाग की टीम ने दिसंबर में वन भूमि को कब्जे में लेकर तारबाड़ की थी। तब कुछ ग्रामीणों ने गेहूं की फसल होने पर बाद में तारबाड़ करने का आग्रह किया था। 28 अप्रैल को वन विभाग की टीम प्लांटेशन करने पहुंची ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया था। भूमि बचाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष संतोष ने बताया कि जब तक ग्रामीणों को जमीन पर मालिकाना हक नहीं मिलता तब तक ग्रामीण धरना देंगे। इस मौके पर बीडीसी संतोष कुमार, होशियार सिंह, मोहन सिंह, बलवीर राम सिंह, संजय कुमार, सुंदर कुमार, पूरन सिंह, खेम सिंह, धर्मपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें