फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: गोशाला में धधकी आग, दम घुटने से तीन मवेशियों की मौत

Sat, 02 May 2026 01:20 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सितारगंज। मवेशियों को मच्छरों से बचाने के लिए जलाए कंडे की चिंगारी से गोशाला में आग लग गई। इस घटना में तीन मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची दमकल कर्मियों की टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांव बगौरी की प्रधान नसीमा बेगम की गोशाला में देर रात अचानक आग लग गई। गांव के लोग आग बुझाने में जुट गए लेकिन तब तक आग की लपटों ने विकराल रूप धारण कर लिया था। आग की चपेट में भूसा आदि इसकी चपेट में आ गई। आग लगने से वहां बंधे मवेशी बाहर नहीं निकल सके और धुएं के कारण उनका दम घुट गया और एक मवेशी की जान बच गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। इस मौके पर मो. अली, अग्निशमन अधिकारी दुर्गा सिंह भंडारी, एलएफएम राज बिष्ट, एफएम कुंदन गिरी, दिनेश कापड़ी, दिनेश नाथ और लक्ष्मी दत्त रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें