फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: काशीपुर में पांच जगहों पर बनेंगे वेंडिंग जोन

Tue, 03 Feb 2026 01:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। नगर निगम क्षेत्र में दस जगहों पर वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में पांच स्थान पर वेंडिंग जोन बनाया जाना प्रस्तावित है। इसके लिए दुकानों की डिजायन व डीपीआर तैयार हो गई है।
विज्ञापन


नगर निगम क्षेत्र के प्रमुख मार्ग महाराणा प्रताप चौक, मुख्य बाजार, रतन सिनेमा रोड, चीमा चौराहा, रामनगर रोड, टांडा तिराहा, बाजपुर रोड, आवास-विकास मोड, कोर्ट रोड के किनारे ठेली-फड़ लगने से अव्यवस्था बनी रहती है। आड़े तिरछे ठेलियां लगने से दिन में कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।
निगम प्रशासन ने इस समस्या से निजात दिलाने के लिए शहर में दस स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाने की तैयारी की है। मेयर दीपक बाली ने बताया कि पहले चरण में पांच स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाया जाना प्रस्तावित है। इसमें फूड जोन, फल विक्रेता, सब्जी विक्रेता समेत अन्य सामग्री बेचने वालों को स्थान दिया जाएगा। कहा कि वेंडिंग जोन बनाने के लिए डिजायन और डीपीआर तैयार हो चुकी है। जल्द ही प्रस्तावित डिजायन के लिए निगम सभागार में चर्चा की जाएगी। उसके बाद वेंडिंग जोन को मूर्त रूप दिया जाएगा और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।
विज्ञापन




पहले चरण में इन स्थानों का चयन
नगर निगम प्रशासन पहले चरण में कटोराताल स्थित सीताराम आंखों के अस्पताल के पास, रामनगर रोड पर ट्रेंड्स मॉल के पास कवर्ड लक्ष्मीपुर माइनर पर, तीर्थ द्रोणासागर के पास, गिरीताल रोड पर और कल्याण नगर क्षेत्र में वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। निगम सूत्रों के मुताबिक इसके बाद शेष पांच स्थानों को चिह्नित करके उसको मूर्त रूप देना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें