किच्छा। सोमवार को बड़ी संख्या में व्यापारी पुराना अस्पताल क्षेत्र में एकत्र हुए। आरोप लगाया कि रेहड़ी ठेलों की आड़ में कई नशेड़ी वहां शाम को एकत्र हो जाते हैं। देर शाम होते ही अराजक तत्वों का वहां जमावड़ा लग जाता है। अक्सर शाम को यहां पर लड़ाई झगड़े व मारपीट की वारदातें होती हैं। बाद में सभी व्यापारी एसडीएम कार्यालय पर पहुंचे और एसडीएम गौरव पांडे से इन रेहड़ियों को नहीं लगने देने की मांग की। प्रदर्शन कारियों में व्यापार मंडल अध्यक्ष विजय अरोरा, नितिन फुटेला, अमन मदान, बाबी गांधी, राजेंद्र वर्मा, राजीव सक्सेना, सोनू गुप्ता समेत बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।