फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जरूरी बदलाव कर अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनेगा वेलोड्रम

Thu, 15 Feb 2024 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
रुद्रपुर स्टेडियम में निमार्णाधीन कार्य का निरीक्षण करते खेल सचिव।
विज्ञापन
रुद्रपुर। खेल सचिव अमित सिन्हा ने बृहस्पतिवार को विशेषज्ञों की टीम के साथ वेलोड्रम का स्थलीय निरीक्षण किया। खेल सचिव ने कहा कि वेलोड्रम अंतरराष्ट्रीय स्तर का ही बनेगा। इसके लिए जरूरी तकनीकी बदलाव किए जाएंगे।
विज्ञापन

रुद्रपुर में निर्माणाधीन खेल अवस्थापना सुविधाओं का निरीक्षण करने पहुंचे सिन्हा ने निर्माण कार्यों की प्रगति को संतोषजनक बताया। वेलोड्रम के निर्माण में आ रही कमियों पर सिन्हा ने बताया कि वेलोड्रम बनाना तकनीकी तौर पर कठिन कार्य है। डिजाइन में यदि कोई गलती होती है तो उसे ठीक भी किया जाता है। कहा कि राष्ट्रीय खेलों से पहले वेलोड्रम बनकर तैयार हो जाएगा। वहां जर्मन विशेषज्ञ वाल्टस, एशियन साइकिलिंग फेडरेशन के महासचिव ओमकार सिंह, उत्तराखंड साइकिलिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष विमल चौधरी, प्रधान सचिव देवेश पांडे, एसडीएम मनीष पांडे आदि थे। संवाद

अंतरराष्ट्रीय स्तर का वेलोड्रम बनाने के लिए इसका अपग्रेडेशन किया जाएगा। साइकिल फेडरेशन ऑफ इंडिया के निर्देशन में कार्यदायी संस्था अपग्रेडेशन का प्रस्ताव तैयार करेगी। - गिरीश कुमार, जिला क्रीड़ाधिकारी
विज्ञापन


2024 के अंत तक सभी तैयारियां होंगी पूरी
रुद्रपुर। खेल सचिव ने कहा कि राष्ट्रीय खेलों के लिए राज्य में लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। उत्तराखंड के लिए बड़ी उपलब्धि है कि राष्ट्रीय खेलों के आयोजन के लिए कोई अस्थायी ढांचा नहीं बनाना पड़ेगा बल्कि इसके लिए स्थायी मूलभूत ढांचा तैयार कर लिया गया है। 2024 के अंत तक सभी तैयारियां पूरी होंगी। उन्होंने कहा कि वेलोड्रम बनने से रुद्रपुर साइकिलिंग का हब बन जाएगा। इसके जरिए भविष्य में कुमाऊं क्षेत्र के युवा साइकिलिंग में स्टेट के मेडलिस्ट बनेंगे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए सरकार तमाम योजनाएं चला रही है। युवा ड्रग्स जैसे नशे को छोड़े खेल को पकड़े साथ ही मेहनत के बलबूते पर देश और राज्य के लिए अधिक से अधिक पदक लाएं। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें