फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन में 12 बैल हरियाणा नस्ल के पकड़े

Sun, 17 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दूर तक पीछा करने के बाद अमूल बटर लिखे बड़े ट्रक को पकड़ा। ट्रक में हरियाणा से तस्करी कर स्लेटर हाउस स्वार (रामपुर) जा रहे 12 बैलों के साथ चार पशु तस्कर पकड़े। तीन बैल गंभीर रुप से बीमार हैं।
विज्ञापन


रविवार सुबह लगभग चार बजे मुखबिर ने टांडा उज्जैन चौकी प्रभारी लाखन सिंह को बताया कि अंतर्राज्यीय पशु तस्कर गिरोह करनाल (हरियाणा) से ऊंची नस्ल के 12 बैलों को अमूल बटर लिखे नीले रंग के ट्रक नंबर एचआर 53 ई-0340 में लाद कर स्वार टांडा (रामपुर) स्थित एक स्लेटर हाउस के लिए ले जा रहे हैं।

लाखन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढेला पुल पर ट्रक का इंतजार किया। लगभग चार बजे बताए गए ट्रक के आते ही पुलिस ने ट्रक को रोकने का इशारा किया तो ट्रक चालक ने ट्रक को तेजी से भगा दिया। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए टांडा उज्जैन तिराहा से टांडा चौराहा और वहां से अलीगंज मार्ग पर मोड़ दिया। कुछ दूर चल उन्होंने कर वाहन ढकिया गुलाबो-महुआखेड़ा गंज बाईपास मार्ग पर मोड़ दिया। 
विज्ञापन


तस्कर ढ़किया गुलाबों में ट्रक को रोकर भागने लगे लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक पीछे से तिरपाल से ढका था और ट्रक के अंदर ऊंची नस्ल के 12 बैल थे। बैलों की ऊंचाई लगभग छह फिट से अधिक है। एक की कीमत लगभग 50 से 60 हजार बतायी जा रही है। 12 में से तीन बैल गंभीर रुप से बीमार हैं।

पुलिस ने पशु चिकित्सक बुलाकर बैलों का इलाज कराया। पुलिस बैलों को गौशाला बाजपुर के सुपुर्द करने की तैयारी कर रही है। चौकी प्रभारी लाखन सिंह ने बताया कि पकड़े गए चारों तस्कर अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्य हैं। यह गिरोह हरियाणा से चोरी के गाय, बैल लाकर स्वार ,टांड़ा, दड़ियाल (रामपुर), भगतपुर और ठाकुरद्वारा, भोजपुर के स्लाटर हाउसों में सप्लाई करते हैं।

पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम अकरम पुत्र महबूब निवासी टांडा (रामपुर), इमराम पुत्र इस्माइल ग्राम झिगमान शामली (मुजफ्फरनगर), नौशाद पुत्र शमशाद निवासी कांदला (मुजफ्फरनगर), बाबला उर्फ बाबू पुत्र वहीद निवासी शाहपुर, मुजफ्फरनगर (यूपी) बताया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें