स्टोन क्रेशरों पर रेट निर्धारण को लेकर खनन ट्रांसपोर्टरों की आठवें दिन हड़ताल जारी रही। उन्होंने गांव बन्नाखेड़ा चौराहे पर टेंट लगाकर धरना दिया।
दर्जामंत्री हरमिंदर सिंह लाडी ने ट्रांसपोर्टरों और स्टोन क्रेशर स्वामियों के बीच बातचीत कर समझौता कराने का प्रयास किया। लेकिन वार्ता विफल रही। ट्रांसपोर्टरों ने कहा कि जल्द ही रेट का निर्धारण नही हुआ तो स्टोन क्रेशरों पर तालाबंदी की जायेगी।
शनिवार को खनन ट्रांसपोर्टरों ने बन्नाखेड़ा, सुल्तानपुर पट्टी, छोई मोड़, कोसी कांटा सहित कई जगहों पर टेंट लगाकर धरना दिया। आरोप है कि स्टोन क्रेशर स्वामी रेट का निर्धारण नही करना चाहते हैं। जिससे खनन ट्रांसपोर्टरों को नुकसान हो रहा है। वही स्टोन क्रेशर स्वामी कहते हैं कि माल का उठान न होने से उपखनिज के रेट का निर्धारण किया जाना उचित नही है। वहां जिला पंचायत कुलविंदर सिंह किंदा, मंगा सिंह, हरमती सिंह नीटू, जोगेंद्र सिंह, कस्तूरी सिंह, राजू सिंह, गुरदीप सिंह, सोनू सिंह, दिलबाग सिंह, दलजीत सिंह आदि थे।