फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना टीकाकरण अभियान दूसरी बार रुका

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। आम जनता के स्वास्थ्य के प्रति सरकार की जवाबदेही की पोल खुल गई है। जिले में कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड की आपूर्ति न होने के कारण रविवार को टीकाकरण अभियान रोकना पड़ा। जिले में यह दूसरी बार है, जब कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण जनता को वैक्सीन नहीं लग सकी।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन से कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म है। जिस कारण एक मई से 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवाओं को कोरोना वैक्सीन लगाने का अभियान शुरू नहीं हो सका था जबकि जिले में हजारों युवा कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करवा चुके हैं।
रविवार को भी वैक्सीन की आपूर्ति न होने के कारण 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका नहीं लग सका। सुबह के समय कई लोग रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण के लिए पहुंचे लेकिन वैक्सीन उपलब्ध न होने के कारण लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

इस संबंध में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हरेंद्र मलिक ने फोन रिसीव नहीं किया। सीएमओ डॉ. देवेंद्र सिंह पंचपाल ने बताया कि जिले में कोरोना वैक्सीन का स्टॉक खत्म होने के कारण रविवार को टीकाकरण अभियान रोकना पड़ा था। उन्होंने बताया कि जैसे ही जिले में कोरोना वैक्सीन की आपूर्ति शुरू हो जाएगी टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा।
बिना वैक्सीन लगाए प्रमाणपत्र जारी
बाजपुर। कोरोना टीकाकरण में स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही सामने आई है। सीएचसी में एक व्यक्ति को बिना वैक्सीन लगाए ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी होने का मामला सामने आया है। नगर निवासी रमनदीप सिंह ने वैक्सीन लगाने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया था।
उसे एक मई को वैक्सीन लगानी थी लेकिन एक मई को रमनदीप सिंह को वैक्सीन नही लगी जबकि मोबाइल पर वैक्सीन लगने का ऑनलाइन प्रमाण पत्र जारी हो गया। इधर, सीएचसी के डा. वीके सिंह ने बताया कि अस्पताल में वैक्सीन नहीं थी। इसलिए नहीं लग सकी। कंप्यूटर से वैक्सीन लगने का मैसेज चला गया। उन्होंने बताया कि जिनका पंजीकरण हुआ है। उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। रजिस्ट्रेशन कराने वाले को वैक्सीन उपलब्ध होते ही लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें