फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा किलोमीटर के लिए हजार से 1200 रुपये ले रहे निजी एंबुलेंस चालक

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कोरोना संक्रमण के दौर में निजी एंबुलेंस चालक अपने मरीज की फिक्र में परेशान तीमारदारों से मनमाने रुपये वसूल रहे हैैं। वे मजबूरी का फायदा उठाकर आधा किलोमीटर की दूरी पर मरीज को छोड़ने की एवज में एक हजार रुपये से 1200 रुपये तक वसूल रहे हैं। इसके अलावा तीमारदार को ही मरीज ले जाने वाले एंबुलेंस चालक को पीपीई किट मुहैया करानी पड़ रही है।
विज्ञापन

रविवार को तीन निजी अस्पतालों में कोरोना संक्रमित मरीज को जिला अस्पताल तक ले जाने के लिए पड़ताल की गई। गदरपुर रोड के एक निजी अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस के बारे में जानकारी ली गई। अस्पताल के स्टाफ ने मरीज को अस्पताल से लालपुर छोड़ने से इनकार कर दिया। लेकिन जिला अस्पताल छोड़ने के लिए 500 रुपये के साथ ही चालक को पीपीई मिट मुहैया कराने की बात कही थी।
इसी तरह नैनीताल रोड पर परशुराम चौक के समीप एक निजी अस्पताल से मरीज को मेडिकल कॉलेज छोड़ने की एवज में एंबुलेंस के लिए चालक ने एक हजार रुपये मांगे। इस अस्पताल की दूरी मेडिकल कॉलेज तक 500 मीटर होगी। एक दूसरे अस्पताल के बाहर खड़ी एंबुलेंस से मरीज को छोड़ने के लिए आठ सौ रुपये मांगे गए। खटीमा के एक निजी अस्पताल से जिला अस्पताल पहुंचे मरीज के परिजनों ने बताया कि वह पांच हजार रुपये में एंबुलेंस बुक कराकर रुद्रपुर मेडिकल कॉलेज में पहुंचे हैं। भईदपुरा से मेडिकल कॉलेज तक मरीज को छोड़ने के लिए दो से ढाई हजार रुपये लिए जा रहे हैं। रात में तीमारदारों की मजबूरी का फायदा उठाकर यह धनराशि तीन से साढ़े तीन हजार भी पहुंच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें