फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हुआ कोरोना वैक्सीनेशन

विज्ञापन
काशीपुर में ताज मस्जिद के बाहर वैक्सीनेशन कराते मुस्लिम समाज के लोग। - फोटो : KASHIPUR
विज्ञापन
मुस्लिम बहुल क्षेत्र में हुआ टीकाकरण
विज्ञापन

काशीपुर। मोहल्ला विजयनगर नईबस्ती स्थित ताज मस्जिद के पास टीकाकरण कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 100 लोगों को कोरोना के टीके लगाए गए। ईदगाह कमेटी के सदर हसीन खां और पार्षद अनीता कांबोज ने वैश्विक महामारी से बचने के लिए लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित किया। कैंप में स्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर मो. फैजान, शमीम, रिजवान अली, माहीनूर व शिवानी रावत आदि शामिल थे। वहां मस्जिद के सदर हाजी खुर्शीद, नौगजा कब्रिस्तान कमेटी के सदर नूरहसन, डिंपल कांबोज मौजूद रहे।
विज्ञापन

मदीना मस्जिद में लगे कैंप में 72 लोगों का टीकाकरण
खटीमा। स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों का टीकाकरण किया गया। मदीना मस्जिद इस्लाम नगर में तहसीलदार यूसुफ अली व समाजसेवी नासिर खान के सहयोग से शिविर में 72 लोगों ने वैक्सीन लगवाई। इसके अलावा प्रावि बनकटिया में 59 लोगों ने टीका लगाया तथा 75 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई। प्रावि बंजारी फार्म में 49 लोगों ने टीका लगाया तथा 40 लोगों की आरटीपीसीआर जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें