फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: लोकगायकों के सुरों से सजेगी उत्तरायणी कौतिक की शाम

Mon, 08 Jan 2024 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
खटीमा में टीडीसी मैदान में भूमि पूजन करते लोग।
विज्ञापन
खटीमा। उतरायणी कौतिक मेले के सफल संचालन को लेकर सोमवार को टीडीसी मैदान में पंडित नवल किशोर पांडेय ने मंत्रोचारण के साथ भूमि पूजन किया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कौतिक में लोकगायक फौजी ललित मोहन जोशी, अमित बाबू गोस्वामी, इंदर आर्या, गोविंद दिगारी, हेमा ध्यानी, डॉ. लता तिवारी, जितेंद्र तोमक्याल आदि अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन

कुमाऊं उत्थान सांस्कृतिक मंच की ओर से 12 से 17 जनवरी तक उतरायणी कौतिक का आयोजन किया जा रहा है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि उत्तराखंड की सांस्कृति, सभ्यता, लोक कला का को जीवंत बनाए रखने के लिए छह दिवसीय भव्य उत्तरायणी मेले का आयोजन होने जा रहा है। पहले दिन 12 जनवरी को कौतिक स्थल से सांस्कृतिक झांकियां निकाली जाएंगी। 15 जनवरी को मकर संक्रांति पर खिचड़ी भंडारे का आयोजन होगा। वहां पर अध्यक्ष कैप्टन टीएस खाती, भुवन भट्ट, बीएस मेहता, किशन सिंह किन्ना, योगिता बिष्ट, सावित्री चंद, मनोज कन्याल, सुधीर वर्मा आदि थे। संवाद
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें