खटीमा। चकरपुर क्षेत्र के आलाविर्दी गांव में चोरों ने एक महिला के घर से दो तोला सोना और 90 हजार रुपये की नकदी उड़ा ली। महिला ने तहरीर सौंपकर का उचित कार्रवाई की मांग की है।
आलाविर्दी निवासी माला देवी ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बताया कि दो जनवरी को वह मजदूरी करने गई थी। इसी बीच कुछ चोरों ने घर से दो तोला सोना और करीब 90 हजार रुपये चुरा लिए। चोरी की घटना के बाद मजदूर महिला का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया की कुछ दिन पहले भी अज्ञात चोरों ने गांव में स्थित पूर्णागिरि मंदिर में भी चोरी का प्रयास किया था। इस संबंध में एसएसआई अशोक कुमार ने बताया अभी तहरीर नहीं मिली है। संवाद