नवीं सब जूनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम में उत्तराखंड की बालक-बालिका वर्ग की टीमों का चयन हुआ। दोनों वर्ग की टीम में 18-18 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बालिका वर्ग की राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 मई से जयपुर व बालक वर्ग की प्रतियोगिता 19 जून से छत्तीसगढ़ में आयोजित होगी।
रुद्रपुर स्टेडियम में सुबह नौ बजे से आयोजित चयन ट्रायल में उत्तराखंड के जिलों से करीब 250 खिलाड़ी शामिल हुए। लंबी चयन प्रक्रिया के बाद बालक-बालिका वर्ग की टीमों के लिए 18-18 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन समिति के सदस्य व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी हरीश भाकुनी ने कहा कि तेज धूप होने के बावजूद खिलाड़ियों ने ट्रायल में गजब का उत्साह दिखाया।
भाकुनी वर्तमान में रेलवे में चीफ ट्रेवलिंग टिकट इंस्पेक्टर हैं। हॉकी उत्तराखंड के महासचिव किशोर सिंह बाफिला ने बताया कि बालिका वर्ग की नवीं राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता 15 मई को राजस्थान के जयपुर में आयोजित होगी। वहीं, बालक वर्ग की प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 19 जून को आयोजित होगी। वहां जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी, हॉकी कोच भानु प्रकाश मौजूद थे।
---
बालक वर्ग टीम में चयनित खिलाड़ी
संजय सिंह, मोहित गुसाई, दीपांशु असवाल, राज थपलियाल, तुषार बिष्ट, फैज, सरूल, रोहन रावत, प्रखर गुणवंत, रूपिन, रिषु, सूरज नेगी, दीपक फर्त्याल, रितिक सैनी, शहजवान, ललित नेगी, दीक्षित, रूपेश
--
बालिका वर्ग टीम में चयनित खिलाड़ी
हिमानी, वैशाली, मोनिका उनियाल, सिमरनजीत कौर, अमनदीप, कविता दानू, प्रीती शर्मा, भावना कोरंगा, भूमिका, खुशी कटारिया, चांदनी, गुनगुन कश्यप, खुशी, आंचल, प्रिया रावत, प्राची, आरती, मेघा भट्ट