फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सनसेरा और रूप पॉलिमर फैक्ट्री में विद्युत आपूर्ति बहाल

Wed, 01 May 2019 12:26 AM IST
अरुण कुमार   अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
light in school
विज्ञापन

सिडकुल में प्रदूषण को लेकर पांच कंपनियों के खिलाफ पीसीबी की बिजली काटने की कार्रवाई के बाद अब आपूर्ति सुचारु करने की कार्रवाई शुरू हो गई है। पीसीबी के आदेश पर ऊर्जा निगम ने पांच में से दो कंपनियों की आपूर्ति बहाल कर दी है। अन्य तीन कंपनियों को लेकर निगम को फिलहाल आदेश नहीं मिले हैं। 

विज्ञापन


हाईकोर्ट के आदेश पर पीसीबी की टीम ने शुक्रवार और शनिवार को सिडकुल की पांच कंपनियों की बिजली काटने के साथ ही जनरेटर भी सील कर दिए थे। इसको लेकर उद्यमियों ने मुख्यमंत्री से भी हस्तक्षेप की गुहार लगाई थी। मंगलवार की शाम पीसीबी के आदेश पर विद्युत विभाग ने दो कंपनियों सनसेरा इंजीनियरिंग और रुप पॉलीमर कंपनी में विद्युत आपूर्ति को सुचारु कर दिया है। निगम के एसई नरेंद्र सिंह टोलिया ने बताया कि पीसीबी के आदेश दो कंपनियों की आपूर्ति को बहाल कर दिया गया है। 

सीएम से मिला उद्यमियों का प्रतिनिधिमंडल
रुद्रपुर। पीसीबी की ओर से कंपनियों के खिलाफ हो रही कार्रवाईयों को लेकर सिडकुल इंटरप्रिन्योर वेलफेयर सोसाइटी  के बैनर तले उद्यमियों के समूह ने मुख्यमंत्री, सदस्य सचिव प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और मुख्य सचिव उद्योग से देहरादून में वार्ता की। उन्होंने कहा कि पीसीबी किसी भी कारखाने के सेंपल को लेकर जानकारी नहीं दे रही है। सीधे बोर्ड की टीम बिजली काटने उद्योग में पहुंच रही है। इससे उद्योगों में डर का माहौल बना हुआ है।
विज्ञापन


कहा कि कोई उद्योग गलत तरीके से काम नहीं करना चाहते हैं। अगर कोई गलती हुई भी है तो उसे सुधारने के लिए वक्त दिया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने उद्योगपतियों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहां पर सोसाइटी अध्यक्ष मनोज त्यागी, अजय तिवारी, आशुतोष बर्मन, श्रीकर सिन्हा, अनित सिंह, डीसी बिष्ट, आरएस नेगी, राजेश मिश्रा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें