फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: महाराष्ट्र में उत्तराखंड का परचम, स्वर्ण समेत 10 पदक जीते

Sun, 23 Aug 2026 12:40 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर। महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में उत्तराखंड के खिलाड़ियों ने स्वर्ण समेत 10 पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता 16 से 21 अगस्त तक छत्रपति शिवाजी महाराज स्टेडियम में हुई थी। पदक विजेताओं में काशीपुर के दो खिलाड़ी भी शामल हैं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में उत्तराखंड ताइक्वांडो एवं पैरा ताइक्वांडो एसोसिएशन के बैनर तले प्रदेश के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जूनियर अंडर-67 किग्रा में प्रियांशी बोहरा ने स्वर्ण पदक जीता। कैडेट पुरुष अंडर-65 किग्रा में तरुण खुल्बे, 61 किग्रा में शिवम बोरा, जूनियर वर्ग 51 किग्रा में रोशन कुमार और 55 किग्रा में प्रथमेश ने रजत पदक हासिल किया। वहीं कैडेट महिला 59 किग्रा में भूमिका सामंत, 59 किग्रा से अधिक भार वर्ग में ईशानी मिश्रा, अंडर-29 किग्रा में अवंतिका, सीनियर पुरुष अंडर-74 किग्रा में हर्षित बिष्ट और 63 किग्रा में धीरज यादव ने कांस्य पदक जीता। प्रदेश की टीम ने एक स्वर्ण, चार रजत और पांच कांस्य पदक जीते। टीम के साथ प्रशिक्षक नरेश शर्मा, सुरेंद्र भंडारी, कुंदन पांडे, लतिका भंडारी और टीम मैनेजर गौरव सिंह रहे। इंडिया ताइक्वांडो के अध्यक्ष नामदेव शिरगांवकर, उत्तराखंड एसोसिएशन के अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सचिव रवि शंकर सिंह फर्स्वाण, आनंद सिंह बोरा, रमेश खर्कवाल, प्रदीप जोशी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें