फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tiger Attack: उत्तराखंड में नहीं थम रहे बाघ के हमले, अब बाइक सवार लोगों पर झपटा; दो जांबाजों ने ऐसे बचाई जान

Thu, 18 Jan 2024 08:32 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

यूपी से खटीमा को लौट रहे बाइक सवार लोगों पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में एक बाइक सवार घायल हो गया। शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया।
विज्ञापन
घायल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुरनपुर (यूपी) से खटीमा को लौट रहे दो बाइक सवार लोगों पर चूका बैरियर के पास झाड़ियों में घात लगाकर बैठे बाघ ने हमला कर दिया। हमले में एक बाइक सवार घायल हो गया। शोर मचाने पर बाघ जंगल की ओर भाग गया।

विज्ञापन


घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालात सामान्य है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि घटनास्थल यूपी का होने के कारण घायल को मुआवजा यूपी वन विभाग की ओर से दिया जाएगा।

इस्लाम नगर, खटीमा निवासी जहरुद्वीन (55 ) बृहस्पतिवार शाम को अपने पड़ोसी के साथ बाइक से पुरनपुर से लौट रहे थे। वह बाइक के पीछे बैठे हुए थे। तभी चूका बैरियर के पास झाड़ियों में छिपे बाघ ने उनकी बाइक पर झपटा मारा जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। तभी उनके शोर मचाने और पुरनपुर मार्ग से गुजर रहे अन्य लोगों को देखकर बाघ जंगल की ओर बाघ गया। घायल जहरुद्दीन को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Nainital School Closed: बच्चों की छुट्टियां, शीतलहर के चलते 19 जनवरी को भी बंद रहेंगे स्कूल
विज्ञापन


सूचना मिलने पर सुरई रेंज के वन क्षेत्राधिकारी आरएस मनराल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर बाघ के पंजे के निशान मिले। उन्होंने बताया कि घटनास्थल पीलीभीत टाइगर रिजर्व के महोफ रेंज में पड़ता है। उन्होंने बताया कि घायल को बाघ के पंजे के अलावा बाइक से गिरने की वजह से भी चोट लगी है। घायल को खटीमा उप जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें