फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur Protest: सिख युवक के साथ हुई बदसलूकी को लेकर विरोध प्रदर्शन, लोगों में उबाल; तीन घंटे तक चला धरना

Fri, 20 Sep 2024 03:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के जैन मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान सिख युवक से हुई बदसलूकी से सिख समाज में उबाल है। शुक्रवार को सिख समाज के लोगों ने नगर के गल्ला मंडी में घटना के विरोध में तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन दिया।
विज्ञापन
सिख समाज में उबाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में बुधवार की शाम आदर्श कॉलोनी पुलिस चौकी के जैन मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग के दौरान सिख युवक से हुई बदसलूकी से सिख समाज में उबाल है। शुक्रवार को सिख समाज के लोगों ने नगर के गल्ला मंडी में घटना के विरोध में तीन घंटे तक धरना प्रदर्शन दिया।

विज्ञापन


किच्छा के विधायक तिलकराज बेहड़, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन दिया। धरने पर विभिन्न किसान संगठनों के लोग बैठे। इन लोगों ने चौकी इंचार्ज संदीप पिलख्वाल को निलंबित करने के साथ ही जिले से बाहर भेजने की मांग की। 

ये पढ़ें- Rudrapur: मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में पांचवें राज्य खेलों का आगाज, सांसद ने किया शुभारंभ; पहुंचे खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसपी निहारिका तोमर के साथ धरना स्थल पर पहुंचे एसपी सिटी मनोज कत्याल ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। वह स्वयं जांच कर रहे हैं। 15 दिन के भीतर जांच पूरी कर ली जाएगी। चौकी इंचार्ज के खिलाफ अन्य जिलों में उठे मामले जांच में शामिल रहेंगे। सिख समाज ने 25 सितंबर तक कार्रवाई न होने पर 26 सितंबर से एसपी कार्यालय में धरना देने का ऐलान किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें