फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: देखते ही देखते मातम में बदला खुशी का माहौल, बेटे की शादी के दिन उठी पिता की अर्थी

Fri, 02 Feb 2024 01:21 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

दिनेशपुर में भाजयुमो जिला महामंत्री प्रसन्नजीत शाह के पिता प्रणव शाह का निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुधवार को छोटे बेटे की शादी संपन्न होने के बाद रात डेढ़ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
dineshpur - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिनेशपुर में नगर के पुराने व्यवसायी वरिष्ठ समाजसेवी व भाजयुमो जिला महामंत्री प्रसन्नजीत शाह के पिता प्रणव शाह (75) का निधन हो गया। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बीते दिनों हालत खराब होने पर उन्हें हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बुधवार को छोटे बेटे की शादी होने की वजह से परिजन उन्हें घर ले आए थे। बेटे की शादी संपन्न होने के बाद रात डेढ़ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Khatima Cyber Crime: ना कॉल, ना लिंक...UPI लेनदेन कर साइबर ठग ने बैंक खाते से उड़ा लिए 95,045 रुपये

बृहस्पतिवार सुबह स्थानीय श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उधर उनके निधन के चलते घर में शादी का माहौल मातम में बदल गया। प्रीतिभोज सहित समस्त वैवाहिक कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया। उनके निधन पर विधायक अरविंद पाण्डेय, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, चंद्रकांत मंडल, हिमांशु सरकार, आनदि मंडल, सीमा सरकार, काबल सिंह, आशुतोष राय आदि ने शोक जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें