25 अगस्त 2023 की रात जब उन्होंने बेटी के साथ हो रही छेड़खानी की घटना पर विरोध जताया तो विनोद, उसके भाई सोनू, कौशल और एक अन्य व्यक्ति ने उनके साथ गालीगलौच, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने पुलिस के पास शिकायती पत्र दिया था। सोनू ने शिकायती पत्र वापस लेने का दवाब बनाया और ऐसा नहीं करने पर झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।