फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से इलेक्ट्रीशियन की मौत: दो साल पहले हुई थी शादी, घर में मचा कोहराम, जानें क्या बोले पूर्व विधायक

Thu, 02 May 2024 04:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर में करंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर में करंट की चपेट में आने से इलेक्ट्रीशियन की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, पत्नी भी बेसुध हो गई है। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने अस्पताल पहुंचकर शोक जताया और विद्युत विभाग से परिवार को मुआवजा देने की मांग की।

विज्ञापन


बुधवार को शहर के जगतपुरा वार्ड चार में कोमल प्रसाद ने बताया कि उनके घर में पिछले दो दिन से बिजली आपूर्ति ठप थी। इस पर उन्होंने गली नंबर पांच जगतपुरा निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू (32) को बिजली आपूर्ति के लिए फॉल्ट ठीक करने के लिए कहा। जितेंद्र सुबह करीब दस बजे घर के बाहर खंभे से मीटर में आ रही बिजली की तार को ठीक करने लगा। इस बीच जितेंद्र तार से निकले करंट की चपेट में आ गए। आनन फानन में जितेंद्र को जेएलएन जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोमल ने बताया कि जितेंद्र मोहल्ले में बिजली फॉल्ट ठीक करने का काम करते थे। इसी वजह से उन्होंने भी उन्हें लाइन ठीक करने के लिए बुलाया था। जितेंद्र की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह तीन भाईयाें में सबसे छोटा है। दो बहन है। सबसे बड़े भाई संजय कुमार, उनसे छोटे पप्पू का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


ये पढ़ें- मातम में बदली शादी की खुशियां: बरातियों की कार जंगल में पलटी, तीन महिलाओं की मौत; चालक समेत सात लोग घायल
विज्ञापन


मृतक की दो साल पहले ही लालपुर निवासी मोनिका देवी से शादी हुई थी। जितेंद्र की मौत के बाद मोनिका भी बेसुध हो गई है। हादसे के बाद अस्पताल पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  भेज दिया है। इधर, पूर्व विधायक ठुकराल ने अस्पताल पहुंचकर जितेंद्र की मौत पर शोक जताया और विद्युत विभाग से मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की। कांग्रेस महानगराध्यक्ष सीपी शर्मा ने भी अस्पताल पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें