फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: देखते ही देखते आग का गोला बना कैंटर, लपटें देख लोग बनाने लगे वीडियो; ऐसे बची चालक की जान

Thu, 18 Apr 2024 12:40 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर नेशनल हाईवे-74 के पास एक खड़े कैंटर के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कैंटर का केबिन आग के गोले में बदल गया। दमकल टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
 
विज्ञापन
देखते ही देखते आग का गोला बना कैंटर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर नेशनल हाईवे-74 में बिंदुखेड़ा के पास एक खड़े कैंटर के अगले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कैंटर का केबिन आग के गोले में बदल गया। दमकल टीम ने आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

विज्ञापन


बुधवार रात नौ बजे बिंदुखेडा के पास चालक कैंटर हाईवे किनारे खड़ा कर खाना खाने के लिए ढाबे में गया था। थोड़ी देर बाद कैंटर के अगले हिस्से में आग की लपटें उठने लगीं। वहां से गुजर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई और मोबाइल में वीडियो बनाने लगे।

ये पढ़ें-  अलाउद्दीन बना अजय: दो बच्चों के पिता ने छात्रा से दुष्कर्म किया; अब गिरफ्तार, महाराष्ट्र भागने की फिराक में था
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर दमकल टीम वाहन के साथ मौके पर पहुंची और आधे घंटे में आग बुझा दी। माना जा रहा कि कैंटर के अगले हिस्से में स्थित टैंक से सीएनजी लीक होने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। अग्निशमन अधिकारी गिरीश सिंह बिष्ट ने बताया कि आग से कैंटर का केबिन जला था। आग लगने के कारण की जानकारी की जा रही है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें