फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलाउद्दीन बना अजय: दो बच्चों के पिता ने छात्रा से दुष्कर्म किया; अब गिरफ्तार, महाराष्ट्र भागने की फिराक में था

Thu, 18 Apr 2024 11:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

Khatima Crime: खटीमा में छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी दो बच्चों के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह महाराष्ट्र भागने की फिराक में था तभी उसे पुलिस ने पुलभट्टा के पास से धर दबोचा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा में छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दो बच्चों के पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। वह महाराष्ट्र भागने की फिराक में था तभी उसे पुलिस ने पुलभट्टा के पास से धर दबोचा।

विज्ञापन


यूपी से सटे एक गांव की छात्रा ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह वर्ष 2022 में एक संस्थान में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसे एक व्यक्ति मिला, जिसने अपना अजय बताकर उसे अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। छात्रा ने बताया कि इस दौरान उसे पता चला कि आरोपी का नाम अजय नहीं बल्कि अलाउद्दीन है। उसके दो बच्चे भी हैं।

ये पढ़ें- भाजपा पर बरसे सचिन पायलट: बोले- उम्र निकल रही फिर भी मांग रहे पांच साल, युवाओं के लिए सिर्फ चार; यह कैसा न्याय
विज्ञापन
विज्ञापन


 आरोपी ने उस पर जबरन इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए दबाव बनाया। इंकार करने धमकी दी कि यदि वह ऐसा नहीं करेगी तो वह उसकी वीडियो वायरल कर देगा। उसने उसे और उसके परिजनों को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गालीगलौज कर जिंदगी बर्बाद करने की धमकी दी। पुलिस के मुताबिक, न्यूरिया नवदिया, पीलीभीत, यूपी निवासी अलाउद्दीन के विरुद्ध पांच दिन पहले धारा 376, 504, 506 एवं एससी-एसटी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया था।

आरोपी महाराष्ट्र भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।I
-सीओ विमल रावतI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें