फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: साले की हत्या करने के लिए दी थी तीन लाख की सुपारी, पुलिस ने जीजा समेत दो को किया गिरफ्तार

Fri, 19 Jan 2024 03:42 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

काशीपुर में पुलिस ने 30 दिसंबर को बेकरी संचालक अजय कुमार को गोली मारकर हत्या के प्रयास करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि संपत्ति हड़पने के लिए अजय के जीजा अनिल सिंह गुंबर ने दो शूटरों को तीन लाख रुपये की सुपारी देकर हमला कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस ने 30 दिसंबर को बेकरी संचालक अजय कुमार को गोली मारकर हत्या के प्रयास करने के मामले का खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि संपत्ति हड़पने के लिए अजय के जीजा अनिल सिंह गुंबर ने दो शूटरों को तीन लाख रुपये की सुपारी देकर हमला कराया था। पुलिस ने आरोपी जीजा समेत दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर प्रयुक्त बाइक और तमंचा भी बरामद किया है। 

विज्ञापन


एसपी अभय सिंह ने बताया कि योगेंद्र कुमार निवासी ग्राम ढकिया नंबर एक ने केस दर्ज कराते हुए बताया था कि उनका चचेरा भाई अजय कुमार अपनी स्कूटी से घर जा रहा था। नूरपुर ढकिया के पास बाइक सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर गोली चला दी।

ये पढ़ें- Uttarakhand: उत्तराखंड के भाजपा नेता को यूपी की कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराना है मामला
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित के जीजा अनिल की नजर अजय की संपत्ति पर थी। वह अजय को रास्ते से हटाना चाहता था। उसने चार-पांच माह पहले भी अजय पर हमला कराया था। हालांकि इसकी पुलिस में शिकायत नहीं कराई थी। अब योगेंद्र ने अपनी फर्म पर काम करने वाले राजू और हीरा को तीन लाख रुपये की सुपारी और तमंचा देकर हमला करा दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले में अनिल गुंबर, राजू निवासी ग्राम खटोला थाना दिनेशपुर और हीरा लाल निवासी ग्राम महावीर नगर आदर्श नगर थाना गदरपुर को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें