फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima: नेपाली युवक का फंदे से लटकता मिला शव, कपड़े की दुकान में करता था काम; प्रेम विवाह करने के बाद आया था

Mon, 29 Apr 2024 04:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

खटीमा में कपड़े की दुकान में काम करने वाले एक नेपाली युवक का शव रविवार रात कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। 
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा में कपड़े की दुकान में काम करने वाले एक नेपाली युवक का शव रविवार रात कमरे में फंदे पर लटका हुआ मिला। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


मूलरूप से गेटागेटी, महेंद्र नगर, नेपाल निवासी मुकेश बोहरा (31) अपनी पत्नी, एक पुत्र व एक पुत्री के साथ पंजाबी कालोनी में किराए के मकान में रहता था। वह खटीमा मुख्य बाजार स्थित एक कपड़े की दुकान में करता था। पुलिस के मुताबिक, रविवार शाम को दुकान में काम करने के बाद वह घर चला गया था। देर शाम उसके पत्नी व बच्चे कहीं गए हुए थे। वह कमरे में अकेला था। पत्नी व बच्चे जब वापस लौटे तो मुकेश का शव खिड़की पर गमछे के फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: घर के दरवाजे, बाहर खड़ी स्कूटी और आंगन में खून के धब्बे...बैंक प्रबंधक के बंद घर से लाखों की चोरी
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मुकेश ने परिवार के खिलाफ जाकर नेपाल में ही प्रेम विवाह किया था। जिसके बाद वह पत्नी को लेकर खटीमा में पंजाबी कालोनी में किराए पर रहने लगा। वह करीब 10-12 सालों से कपड़े की दुकान में काम कर रहा था। उसका 11 साल का एक बेटा व आठ साल की बेटी है। उसने मकान बनाने के लिए खेतलसंडा खाम में एक प्लॉट लिया था। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें