फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी युवती हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़ी; किया हंगामा, मौके पर जुटी भीड़

Sun, 09 Aug 2026 06:23 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)

सार

युवक के शादी से इनकार करने पर युवती नाराज हो गई और गुस्से में रेलवे लाइन के पास हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई।
विज्ञापन
हाईटेंशन पोल पर चढ़ी युवती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी से शादी की जिद में एक युवती ने रविवार सुबह हल्द्वानी बाईपास के पास हाईटेंशन लाइन के पोल पर चढ़कर हंगामा कर दिया। युवती के पोल पर चढ़ने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि युवती तारों की चपेट में नहीं आई।

विज्ञापन

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि युवती पड़ोस के ही एक युवक से प्रेम करती है और लंबे समय से उससे शादी करने की जिद पर अड़ी थी। युवक के शादी से इनकार करने पर युवती नाराज हो गई और गुस्से में रेलवे लाइन के पास हाईटेंशन पोल पर चढ़ गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने काफी समझाने के बाद उसे बमुश्किल नीचे उतारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें