फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Khatima News: रेलवे ट्रैक के किनारे दो शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस

Sun, 09 Aug 2026 05:07 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी, खटीमा

सार

रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम में दोनों के सिर पर चोटें मिली हैं जबकि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
police crime - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खटीमा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर शनिवार रात दो लोगों के शव मिलने से सनसनी फैल गई। जांच में जुटी पुलिस मौत के स्पष्ट कारणों का पता नहीं कर पाई है। हालांकि परिजनों ने हत्या की आशंका भी व्यक्त की है। फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं।

विज्ञापन


शनिवार रात पुलिस को खटीमा रेलवे स्टेशन से कुछ दूरी पर रेलवे पटरी के किनारे दो लोगों के शव मिलने की सूचना मिली। सीओ नीरज सेमवाल, कोतवाल विजेंद्र शाह व एसएसआई केसी आर्या ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना कर आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी जुटाई। मृतकों की पहचान तिलक नगर,खटीमा निवासी राजेंद्र सिंह सामंत (50) पुत्र पदम सिंह सामंत और ठाकुरद्वारा,यूपी निवासी विनोद चौहान (45) पुत्र रोशन सिंह के रूप में हुई। मृतकों के शरीर पर बाहरी तौर पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए। मृतकों के हाथ व पैर के मांस की खाल निकलने और घटनास्थल पर दोनों के एक-एक चप्पल मिलने से परिजनों ने उनकी हत्या की आशंका व्यक्त कर पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग।

फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और डॉग स्कॉयड की टीम ने भी निरीक्षण किया। पुलिस ने देर रात दोनों शवों को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को परिजनों के सुपुर्द किया गया। पोस्टमार्टम करने वाले डॉ. अकलीम ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतकों के सिर पर चोटें पाई गई हैं। इस संबंध में सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि शनिवार रात दोनों लोगों के शव रेलवे पटरी के किनारे मिले थे। शरीर पर बाहरी तौर पर चोट के निशान नहीं मिले थे। बिसरा को सुरक्षित कर लैब में भेज दिया है।अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें