फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur: नर्स हत्याकांड का खुलासा, मजदूर ने लूट के बाद किया था दुष्कर्म, फिर बेरहमी से दी थी माैत

Wed, 14 Aug 2024 04:16 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर (ऊधम सिंह नगर)

सार

Uttarakhand Crime: नर्स नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में काम करती थी। वह बीती 30 जुलाई से लापता थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की तो उसका कंकाल मिला था।
विज्ञापन
नर्स की हत्या का आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के रुद्रपुर में नर्स की हत्या के मामले का पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया। नर्स का कंकाल बीते दिनों यूपी की सीमा पर मिला था। पुलिस ने आरोपी को जोधपुर राजस्थान से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मजदूर धर्मेंद्र कुमार निवासी ग्राम तुरसा पट्टी थाना साही बरेली ने नर्स के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसके मोबाइल और तीन हजार रुपये लूटे थे। आरोपी ने नर्स का गला दबाकर हत्या कर दी थी और शव झाड़ियों में फेंक दिया था।

Uttarakhand: गुनाह माता या पिता ने किया, लेकिन सलाखों के पीछे पांच मासूम, हाल जानने पहुंचा बाल आयोग

विज्ञापन

विज्ञापन

ये है पूरा मामला

बता दें कि गदरपुर के इस्लामनगर निवासी एक व्यक्ति की 32 वर्षीय बेटी नैनीताल रोड स्थित एक अस्पताल में नर्स थी। वह अपनी 11 साल की बेटी के साथ बिलासपुर की कॉलोनी में रहती थी। 30 जुलाई से वह लापता थी। उसकी बहन ने 31 जुलाई को रुद्रपुर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करने के बाद सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो वह अंतिम बार 30 जुलाई की शाम काॅलोनी के पास दिखी थी। बीते दिनों उसका कंकाल उसकी काॅलोनी को जाने वाली सड़क के पास एक खाली प्लाॅट की झाड़ियों से बरामद हुआ था। परिजनों ने कपड़ाें के आधार पर उसकी शिनाख्त की थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें