फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: उत्तराखंड बना टारगेटबाल चैंपियन

Wed, 25 Jun 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दिनेशपुर। उत्तराखंड टारगेटबाल एसोसिएशन की ओर से आयोजित 12वीं नेशनल प्रतियोगिता के फाइनल के पुरुष वर्ग में मेजबान उत्तराखंड ने दिल्ली और महिला वर्ग में हरियाणा ने तमिलनाडु को पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में उत्तराखंड के योगेश और महिला वर्ग में हरियाणा की दीपिका बेस्ट बेस्ट शूटर चुनी गईं।
विज्ञापन


खुदीराम बोस स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के अंतिम दिन पुरुष वर्ग के सेमीफाइनल में दिल्ली ने हरियाणा और उत्तराखंड ने तमिलनाडु को पराजित कर फाइनल में जगह बनाई। महिला वर्ग में हरियाणा ने यूपी और तमिलनाडु ने महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
रात को दुधिया रोशनी में हुए महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने तमिलनाडु की टीम को 12 - 8 अंकों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। हरियाणा की दीपिका बेस्ट शूटर और तमिलनाडु की मल्विका बेस्ट डायमंड (रक्षक) चुनी गईं।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में मेजबान उत्तराखंड ने दिल्ली को 19 - 12 अंकों के अंतर से हराकर खिताब जीता। उत्तराखंड के योगेश बेस्ट शूटर और दिल्ली के प्रशांत बेस्ट डायमंड चुने गए। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथियों ने विजेता और उपविजेता टीमों को ट्राॅफी व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहां भाजपा मंडल अध्यक्ष विश्वजीत मंडल, रवि सरकार, विकास सरकार, प्रकाश कोश्यारी, जीतू चंद, एसोसिएशन के अनुज राठौड़, पंकज प्रजापति, उपेन्द्र मंडल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें