फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rudrapur News: आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला युवक, दस मिनट में आने की बात कहकर घर से निकला था अभिषेक

Tue, 24 Jun 2025 04:23 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर

सार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के एक बगीचे में फुलसुंगी निवासी अभिषेक अरोरा (27) संदिग्ध हालात में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। वह रविवार रात से घर से गायब था। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
मृतक का भाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के एक बगीचे में फुलसुंगी निवासी अभिषेक अरोरा (27) संदिग्ध हालात में पेड़ पर रस्सी के फंदे पर लटका मिला। वह रविवार रात से घर से गायब था। पुलिस ने शव को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मृतक के बड़े भाई ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

गंगापुर रोड पर सोमवार सुबह टहल रहे लोगों ने आम के बगीचे में लगे पेड़ पर युवक को फंदे पर लटके देखा। फुलसुंगी वार्ड एक निवासी अरुण कुमार अरोरा ने शव की शिनाख्त छोटे भाई अभिषेक अरोरा (27) के रूप में की। सूचना पर एसएचओ मोहन चंद्र पांडेय ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली।

अरुण ने बताया कि अभिषेक बाजार क्षेत्र में किसी कपड़े की दुकान पर काम करता था। रविवार रात साढ़े नौ बजे वह दस मिनट में लौटकर आने की बात कहकर घर से निकला था। काफी देर तक वह लौटकर नहीं आया तो उन्होंने उसकी आधी रात तक तलाश की थी। सीओ सिटी प्रशांत कुमार के साथ ही फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

विज्ञापन


प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक के मोबाइल को कब्जे में लिया गया है। उसके पास सुसाइड नोट नहीं मिला है। डाक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मृतक के शरीर पर कोई चोटों के निशान नहीं है। - प्रशांत कुमार, सीओ सिटी

मेरा भाई नहीं कर सकता आत्महत्या
छोटे भाई की मौत से अरुण का रो-रोकर बुरा हाल था। समाजसेवी सुशील गाबा, संजय ठुकराल सहित अन्य लोगों ने उसे सांत्वना दी। अरुण का यही कहना है कि उसका भाई आत्महत्या नहीं कर सकता है। कहा कि अभिषेक उससे हर बात साझा करता था। वह किसी प्रकार के तनाव में नहीं था। उसके भाई की हत्या की गई है। उसने कहा कि जो लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए। उनकी मां गंभीर रूप से बीमार हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें