फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बवाल के बाद यूएस नगर में अलर्ट, सीमाएं छावनी में तब्दील

विज्ञापन
रुद्रपुर की रामपुर सीमा में तैनात पुलिस फोर्स। - फोटो : RUDRAPUR
विज्ञापन
रुद्रपुर। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में हुए बवाल के बाद ऊधमसिंह नगर में अलर्ट जारी कर दिया गया है। यूपी और उत्तराखंड से सटी सभी सीमाओं को पुलिस ने छावनी में तब्दील कर दिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर पुलिस विशेष निगरानी कर रही है। अब तक पुलिस 50 से अधिक लोगों को चिह्नित कर चुकी है। इसमें कई राजनीतिक लोग भी शामिल हैं।
विज्ञापन

ऊधमसिंह नगर सिख बहुल क्षेत्र है। पिछले दो माह से यहां के किसान दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को शांतिपूर्ण ढंग से अपना समर्थन दे रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सैकड़ों किसानों ने दिल्ली की सीमाओं डेरा डाला हुआ है। मंगलवार को दिल्ली में गणतंत्र दिवस के आयोजन पर कुछ असामाजिक तत्वों ने जमकर बवाल काटा। इसके बाद से ही जिले की पुलिस सतर्क हो गई। एसएसपी डीएस कुंवर ने यूपी से सटी सीमाओं पर भारी पुलिस फोर्स बल तैनात करने के आदेश जारी कर दिए हैं। बुधवार से पुलिस कार्यालय, सभी चौकी और थाने की पुलिस यूपी से सटी सीमाओं की निगहबानी में जुट गई है। रामपुर सीमा और उससे सटे संपर्क मार्गों पर रुद्रपुर पुलिस तैनात रही। रामपुर जिले के अंतर्गत रुद्र विलास पुलिस चौकी में यूपी पुलिस डटी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें