फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करों ने वन दरोगा पर किया जानलेवा हमला

विज्ञापन
घायल वन दरोगा विष्णु देव सिंह। - फोटो : SITARGANJ
विज्ञापन
नानकमत्ता। पेड़ काट रहे छह से अधिक वन तस्करों ने मौके पर पहुंचे वन दरोगा पर जानलेवा हमला कर दिया। सिर पर धारदार हथियार लगने से वन दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर विभागीय कर्मी मौके पर पहुंचे लेकिन तब तक तस्कर कटे हुए आम के पेड़ को छोड़ फरार हो गए थे। वन कर्मियों ने घायल वन दरोगा को सीएचसी नानकमत्ता में इलाज के लिए भर्ती कराया। उनके सिर में आठ टांके आए हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को दक्षिणी जौलासाल के वन दरोगा विष्णु देव सिंह रेंज कार्यालय में 26 जनवरी को ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक से बिचवा वन चौकी लौट रहे थे। बिचवा अनुभाग के प्लॉट संख्या एक बीट के पास उन्हें आरा चलने की आवाज सुनाई दी। वे मौके पर पहुंचे तो आठ वन तस्कर आम का पेड़ काट चुके थे। वन दरोगा ने उन्हें रोका और उनका आरा छीनने का प्रयास किया। इतने में तस्करों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।
सिर पर धारदार हथियार लगने से वह घायल होकर गिर पड़े। उनके चीखने-चिल्लाने पर बदमाश कटा हुआ पेड़ मौके पर छोड़ फरार हो गए। विष्णु देव ने तत्काल रेंजर विजय भट्ट को मामले की सूचना दी। रेंजर वन कर्मियों के साथ मौके पर पहुंच गए। वन दरोगा को सहकर्मियों ने नानकमत्ता सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग ने पुलिस को तहरीर नहीं सौंपी थी। रेंजर विजय भट्ट ने बताया कि वन तस्करों की पहचान की जा रही है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें