फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: खेड़ा में सड़क पर मांस पकाने पर हुआ हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। धनतेरस की रात खेड़ा क्षेत्र में विशेष समुदाय के लोगों की ओर से सड़क पर मांस पकाने पर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों के विरोध के बाद विधायक मौके पर पहुंदे और कड़ा ऐतराज जताया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन

विधायक शिव अरोरा ने बताया कि धनतेरस के दिन वार्ड नंबर 17 में विशेष समुदाय के लोग घर के बाहर सड़क पर खुले में मांस पका रहे थे। जहां पर मांस पक रहा था, वहां हिंदू परिवार रहता है। सूचना पर वे मौके पर पहुंचे और इसका विरोध किया। आरोप लगाया कि धनतेरस के त्योहार पर मांस पकाकर कुछ लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे थे। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि सड़क पर खाना बनाने की सूचना पर वे टीम के साथ पहुंचे। एक समुदाय के लोग मुर्गे का मांस बना रहे थे। पुलिस के समझाने पर उन्होंने सड़क से मांस के बर्तन हटा दिए थे। इधर, विधायक ने हंगामे के बाद स्थानीय मंदिर में पहुंचकर दीए जलाए। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें