फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udham Singh Nagar News: जयनगर के लोगों की बिजली की समस्या जल्द होगी दूर

Tue, 21 Oct 2025 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



रुद्रपुर। वर्षों से बिजली संकट का सामना कर रहे जयनगर, छतरपुर क्षेत्र की 50 हजार से अधिक आबादी को अगले महीने से निर्बाध रूप से बिजली मिलने लगेगी। जयनगर में बनने वाले फीडर के लिए सिडकुल क्षेत्र में बिजली की लाइन बिछाने का रास्ता साफ हो गया है।

जयनगर क्षेत्र के लिए टांडा से आने वाली लंबी लाइन के कारण अक्सर व्यवधान आता है। इलाके के लोगों की दिक्कत को अमर उजाला ने प्रमुखता के साथ उठाया। ऊर्जा निगम ने जयनगर के बिजली संकट के समाधान के लिए जयनगर में अलग फीडर बनाने का निर्णय लिया। बीते अगस्त महीने में जयनगर फीडर के लिए शासन से 1.35 करोड़ रुपये मंजूर हुए।
विज्ञापन


फीडर के लिए मटकोटा सब डिविजन से लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ। अधिकतर जगह पोल लगाने के साथ ही लाइन बिछाने का काम हो चुका है। सिडकुल क्षेत्र में पोल लगाने में व्यवधान आ रहा था जिसे ऊर्जा निगम ने सिडकुल प्रशासन से वार्ता कर सुलझा लिया है। संवाद
विज्ञापन


कोट



जयनगर फीडर के लिए सिडकुल क्षेत्र से लाइन बिछाने में अब कोई बाधा नहीं है। सिडकुल प्रशासन से वार्ता हो गई है। दीपावली के बाद पोल लगाए जाएंगे। नवंबर में जयनगर फीडर से बिजली की आपूर्ति होने लगेगी। -अन्नू अरोरा, उपखंड अधिकारी, ऊर्जा निगम रुद्रपुर

............
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें